Tue. Apr 21st, 2026

बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला प्रसाद शास्त्री जी की 109 वीं जयंती के अवसर पर शास्त्री जी के तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अध्यक्ष बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी डॉ मनोज पांडे जी के अध्यक्षता में मनाई गई
उक्त जयंती के अवसर पर अपने अध्यक्ष की भाषण में डॉ पांडे ने कहा कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी का बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार कार्यकाल के बाद भी न गरीबों से दूर रहे ना झोपड़पट्टी से दूर रहे नहीं उनमें कभी अहंकार की बू तक आई गरीबों को अपना मानने में कभी भी परहेज नहीं करते थे डॉ पांडे ने कहा कि उनका रहन और सहन बेहद ही सामान्य तरीके से प्राकृतिक संरचना में रहने में आनंद मिलता था एवं रहते थे डॉ पांडे ने कहा कि उनके किए गए कार्यों पर चलना अगर हम सभी सीख गए तो आने वाली पीढ़ी को बर्बादी से बचा सकते हैं,
मुख्य रूप से उपस्थित पंकज उपाध्याय नीरज सिंह संजय दुबे वकील सिंह यादव रोहित उपाध्याय महिमा उपाध्याय महेंद्र चौबे अजय यादव बब्बन तुरहा अशोक सिंह सहित लोगों ने पुष्प अर्पित कर याद कर उनके व्यक्तित्व पर अपना विचार रखा कार्यक्रम का विधिवत संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय कुमार पांडे ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!