Sun. Apr 19th, 2026

बक्सर और भभुआ में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के मीडिया प्रभारी बने प्रदेश प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय

भारत जोड़ो यात्रा, बिहार के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की एक आवश्यक बैठक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह,सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न यात्रा वाले जिलों में प्रवक्ताओं एवं पैनलिस्टों को प्रभारी बनाया जाय, जो वहां मीडिया से समन्वय स्थापित कर सकें। इसके लिए निम्न लोगों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गयी है जो निम्नलिखित है-
शिवहर-राजेश राठौड़, बक्सर एवं भभुआ-स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय,
सासाराम-असफर अहमद, भागलपुर- आनन्द माधव,
खगडिया एवं बेगूसराय-कुंतल कृष्ण, समस्तीपुर-डा0 राजीव रंजन, दरभंगा-डा0 हसनैन कैसर, मधुबनी-भावना झा,
सीतामढ़ी-रूपम यादव,
पूर्वी चम्पारण-असित नाथ तिवारी, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली-विधायक प्रतिमा कुमारी दास, भोजपुर-संजीव कर्मवीर, औरंगाबाद-विधायक आनन्द शंकर, गया-पंकज यादव।

बांका जहां से यात्रा प्रारंभ हो रही है वहां वरीय प्रवक्ताओं को सामूहिक रूप से जिम्मेवारी दी गयी है। पूरे यात्रा के समय में मीडिया का एक कंट्रोल रूम बनेगा जो पटना से संचालित होगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिस-जिस जिले से यात्रा गुजरेगी वहां यात्रा के दौरान एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जायेगा।

मीडिया विभाग के दो पैनलिस्ट पंकज यादव एवं ई0 कमल कमलेश भारत यात्री के रूप में पूरी यात्रा में शामिल होंगे तथा स्थानीय मीडिया को सूचना देने में सहयोग करेंगे।

बक्सर बिहार के रहने वाले बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय को बक्सर एवं भभुआ जिले का भारत जोड़ो यात्रा का मीडिया प्रभार दिया गया है।

उनके मनोनयन पर बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी, बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, भभुआ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, चैनपुर के पूर्व प्रत्याशी प्रकाश सिंह, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष पांडेय, कामेश्वर पांडेय, एआईसीसी सदस्य डॉ मनोज पांडेय, डॉ सत्येंद्र ओझा, प्रमोद ओझा समेत दोनों जिलों के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन ने बधाई प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!