
संयुक्त सचिव परिवहन विभाग, बिहार, पटना एवं जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार आज दिनांक 24 दिसम्बर 2020 को प्रदूषण जाँच केन्द्र के स्वामियों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर श्री मनोज कुमार रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिनांक 01.01.2021 से PUC Prepaid Moudle लागू करने के संबंध में निम्नांकित निर्णय लिये गये हैं- तीन प्रदूषण जाँच केन्द्रों यथा गीता ऑटोमोबाईल, श्रीराम फ्यूल एवं सत्यम प्रदूषण जाँच केन्द्र का आज ही प्रीपेड रिचार्ज कराया गया। शेष सभी के द्वारा तीन दिनों के अंदर प्रीपेड रिचार्ज कराने का आवश्वासन दिया गया। दिनांक 31.12.2020 के पूर्व सभी प्रदूषण जाँच केन्द्र संचालक प्रीपेड रिचार्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। बिना हेलमेट/बिना सीट बेल्ट वाहनों का प्रदूषण जाँच प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करेंगे।