Sat. Apr 18th, 2026

बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी भारत रत्न एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की 141वीं जयंती के अवसर पर बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर की। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी के स्वतंत्रता आंदोलन में अप्रतिम योगदान, उनकी सरलता, ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति तथा आदर्श प्रशासनिक क्षमता पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि “डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी भारतीय राजनीति में सादगी, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यपरायणता के सर्वोच्च प्रतीक हैं। देश के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने पद की गरिमा और संवैधानिक सिद्धांतों का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी हर जनसेवक के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनका संपूर्ण जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं।” मीडिया संदर्भ हेतु उल्लेखनीय है कि संविधान लागू होने के ऐतिहासिक अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी ने कहा था कि “हमारी आज़ादी अत्यंत बलिदानों से मिली है, इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का पवित्र कर्तव्य है।” बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बक्सर जिला किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय पांडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. सत्येंद्र ओझा, बब्बन तुरहा, कुमकुम देवी, दिवाकर सेठ, मंजू कुशवाहा, रामधनी राम, राकेश यादव, राजू यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!