Tue. Apr 21st, 2026

माननीय पटना उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आनंद नंदन सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर देवराज, मुख्य नायक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर एवं बबन ओझा अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन द्वारा एक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के दौरान सभी ने जिला बार एसोसिएशन, व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर साथ ही कैंटीन, पुस्तकालय भवन, हाजत आदि का भ्रमण कर औचक निरीक्षण किया। मौके पर आनंद नंदन सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बक्सर ने उपस्थित अधिवक्ताओं से कहा कि पिछले आठ वर्षों में “स्वच्छ भारत अभियान” ने देश के कोने-कोने तक अपनी पहुंच बनाई है। आज इस अभियान की बदौलत लाखों लोगों का जीवन जीने का अंदाज बदल गया है। इस अभियान के चलते 70 लाख से अधिक घरों, सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। जिसके चलते शहरी भारत में स्वच्छता के क्षेत्र में एक क्रांति आ गई है। इस अभियान में सबसे ज्यादा महिलाओं, ट्रांसजेंडर समुदायों और दिव्यांगों की जरूरतों को प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने लिए 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। केन्द्र सरकार के अपील के बाद इस अभियान से भारत के कई नामचीन हस्तियां, न्यायालय सभी जिला कार्यालय आदि भी बाद में जुड़ गए है। इस अभियान का उद्देश्य अगले पांच वर्ष में स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना रखा गया है। मौके पर उन्होंने व्यवहार न्यायालय, बक्सर परिसर, साथ ही जिला बार एसोसिएशन, पुस्तकालय आदि भवन को साफ सुथरा रखने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर देवराज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, बक्सर ने कहा कि हमें अपने व्यवहार न्यायालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए खुद जागरूक होना होगा। इधर-उधर कचरा ना फेंक कर इस कचरे को कूड़ेदान में ही डालें। यत्र यत्र मलमूत्र का त्याग न करें। इस सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। माननीय, पटना उच्च न्यायालय, पटना के निर्देश के आलोक में जिले में 2 अक्टूबर 2023 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत अनेक गतिविधियों की जाएगी। जिसमें विद्यालयों एवं महाविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाना। जागरूकता कार्यक्रम जिले के हर जगह पर करवाना। जागरूकता रैली निकालना, लोगों को स्वच्छता के बारे में प्रेरित करना आदि का कार्य किया जाएगा। मौके पर कार्यालय कर्मी सुधीर कुमार, सुमित कुमार, संजीव कुमार, मनोज कुमार रवानी वही वरीय लिपिक संजय कुमार, जिला नजीर संतोष कुमार द्विवेदी, प्रभारी प्रशासन राजीव कुमार, विधिक स्वयंसेवक अविनाश कुमार, अंजुम कुमार, प्रेम प्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!