
जरुरतमंद लोगो को अब थाना से ही विधिक सहायता मिलना शुरू हो जाएगा ,इसके लिये बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक पत्र जारी किया गया था उक्त पत्र के आलोक में अपर जिला जज सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने माननीय जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा अंजनी कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना के लिये पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की है ।उसी कड़ी में शुक्रवार को पैनल अधिवक्ता ज्योति प्रकाश सिंह ने अपना योगदान राजपुर थाना में विधिक सेवा देने के लिये किया ।उक्त मैके पर थाना प्रभारी राजपुर यूसुफ़ अंसारी एवम अन्य थाना के पदाधिकारी मौजूद थे।श्री सिंह ने बताया कि बहुत मामलो में विधिक सहायता थाना से ही शुरू हो जाती हैं ऐसे में पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार साबित होगा।