Tue. Nov 3rd, 2026

डुमराव अनुमंडल अंतर्गत शहीद स्मारक पार्क में आयोजित शहादत दिवस, “राजकीय समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल सम्मिलित हुए।*

विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सदस्य विधान सभा डुमरांव श्री अजीत कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव, अंचलाधिकारी डुमराव एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।

डुमराव अनुमंडल अंतर्गत कुल 21 शहीदों:- शहीद कपिलमुनी कहार, शहीद गोपाल जी कमकर, शहीद रामदास सोनार, शहीद रामदास लोहार, शहीद भीरवी लाल साह, शहीद विहारी लाल, शहीद प्रदुमन लाल, शहीद अब्दुल रहीम नालबंद, शहीद गोधन राम, शहीद सुखारी लोहार, शहीद भिखारी कमकर, शहीद रामेश्वर पांडे, शहीद चंगन अहीर, शहीद तपेश्वर पाण्डेय, शहीद विश्वनाथ अहीर, शहीद शिवपूजन नट, शहीद दुलार लोहार, शहीद शिवपूजन राम, शहीद साधुशरण अहीर, शहीद रामदौर अहीर एवं शहीद बालेश्वर दुबे के याद में यह दिवस मनाया जाता है।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा शहीदों को माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

*जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में वीर शहीदों को याद किया और उनके श्री चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सभी युवाओं से आवाहन किया कि अपनी क्षमता को पहचानते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता बढ़ाऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!