
जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में दिनांक 9 जून 2022 को जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में वर्तमान खरीफ मौसम 2022 में जिला को प्राप्त उर्वरको का वितरण सही ढंग से करने एवं उचित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री किए जाने की आवश्यकता को देखते हुए जिला स्तर पर संयुक्त कृषि भवन बक्सर में श्री शेखर किशोर सहायक निदेशक (शस्य परिक्षेत्र) बक्सर मोबाइल नंबर 9198879787 के नियंत्रण में कंट्रोल रूम की स्थापना की जाती है। यह निमंत्रण कक्ष मोबाइल नंबर 7903767773 पर कार्यरत रहेगा। इस कंट्रोल रूम में संधारित शिकायत पणजी में उर्वरक से शिकायतों को दर्ज कर शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के सहायता हेतु श्री राकेश कुमार सहायक जिला कृषि कार्यालय बक्सर मोबाइल नंबर 9473081675 एवं श्री सुमित कुमार पांडे परिचारी जिला कृषि कार्यालय बक्सर को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त किया जाता है। अत: निर्देशानुसार नियंत्रण कक्ष के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को आदेश दिया जाता है कि वे जिला को प्राप्त उर्वरकों का वितरण सही ढंग से कराने एवं उर्वरकों की बिक्री उचित मूल्य पर किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायतों के अलावा उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी, मुनाफाखोरी आदि से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर उसे शिकायत पंजी में अंकित करा कर शिकायतकर्ताओ से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।