Fri. Apr 17th, 2026

जिला प्रशासन ने लू से बचने के लिए जारी किए सुरक्षा के उपाय
बक्सर, दिनांक 19 अप्रैल 2023:- जिला प्रशासन के द्वारा लू से बचाव हेतु जरूरी सुझाव:-

क्या न करें:-
जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकले।
अधिक तापमान में बहुत अधिक शारीरिक श्रम न करें।
चाय कॉफी जैसे गर्म पेय तथा जर्दा, तंबाकू आदि मादक पदार्थों का सेवन न करें।
ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे-मांस अंडा व सूखे मेवे का सेवन कम करें।
गर्मी या लू के कारण उल्टियां आने पर बेहोश हो तो उसे कुछ भी खाने पीने को न दें।
बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े।

क्या करे:-
जितनी बार हो सकें पानी पिये, बार-बार पानी पिये।
सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें।
घर से बाहर हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें।
धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें।
गमछे या टोपी से सिर को ढके।
हमेशा जूता या चप्पल पहनें।
हल्का भोजन करें मौसमी फल तरबूज, खीरा आदि का प्रयोग करें।
घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नमक चीनी घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना पीए।
दैनिक भोजन में कच्चा प्याज, सत्तू, पुदीना, सौफ व खस को भी शामिल करें।
तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

लू लगने पर क्या करें:-
लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें और उसके शरीर के कपड़ों को ढीला कर दें।
शरीर ठंडे गीले कपड़े से पोछे या ठंडे पानी से नहलाएं।
तापमान को कम करने के लिए कूलर, पंखे आदि का प्रयोग करें।
उसके गर्दन, पेट एवं सिर पर बार-बार गीला तथा ठंडा कपड़ा रखें।
ओआरएस नींबू-पानी, नमक चीनी का घोल, छाछ या शरबत पीने को दें।
व्यक्ति की हालत में यदि एक घंटे तक सुधार न हो तो स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:- जिला आपातकालीन संचालन केंद्र बक्सर का दूरभाष संख्या 06183-2233333 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!