Sat. Sep 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।*

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कृषि विभाग एवं अन्य विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं का अद्यतन समीक्षा किया गया।

समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि क्लस्टर के रूप में क्षेत्र में विकास करें ताकि किसानों को सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि उद्यानिक फसलों पर सूक्ष्म सिंचाई के माध्यम से किसानों को ज्यादा से ज्यादा अच्छादित किया जाए। ताकि जलवायु परिवर्तन के परिपेक्ष में किसानों को लाभ मिल सके।

मत्स्य विभाग एवं पशुपालन विभाग को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उन्नमुखी पर जोर देने का निर्देश दिया गया।

नहर एवं नलकूप विभाग को भविष्य में बारिश को देखते हुए नहर में पानी निर्बाध रूप से रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही बंद पड़े हुए नलकूपों को मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर हर हाल में चालू कराने को कहा गया। जिससे समय पर किसानों को खेती के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा सके।

जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंडों से समन्वय स्थापित कर प्रगतिशील किसानों का चयन करते हुए समेकित कृषि के विकल्प पर एक विस्तृत कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया।

किसानों को कृषि से संबंधित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी देने, किसानों को प्रशिक्षित करने, समय पर बीज की उपलब्धता एवं सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया गया।

*जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!