Tue. Apr 21st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा जिला स्तरीय जनता दरबार समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। जनता दरबार में कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें से 40 राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित, 06 जिला अभिकरण ग्रामीण विकास, 05 जिला पंचायत शाखा, 03 जिला शिक्षा कार्यालय, 03 विद्युत शाखा एवं 14 अन्य विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।**जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लिया एवं प्रत्येक आवेदन पर संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुकूल समयबद्ध त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**आशा देवी के द्वारा इंदिरा आवास के संबंध में आवेदन जनता दरबार में दिया गया। आवेदन पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने डीआरडीए निदेशक को विभागीय निर्देशानुसार भुगतान की जांच करने का निर्देश दिया।**शैलेश दुबे के द्वारा सामुदायिक भवन के संबंध में आवेदन दिया गया जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।**कोरोना से मृत्यु के संबंध में प्राप्त आवेदन पर आपदा प्रभारी ने बताया कि संबंधित आवेदन पर कार्रवाई करते हुए विभाग को पत्र प्रेषित किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी महोदय ने आपदा प्रभारी बक्सर को विभागीय निर्देशानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**जनता दरबार में पांडेपट्टी से आई हुई एक आवेदिका के द्वारा पानी की आपूर्ति के संबंध में एक आवेदन दिया गया जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को विभागीय नियमानुसार पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया।**फूलवंती देवी के द्वारा दिए गए आवेदन पर जिला पदाधिकारी महोदय ने अंचलाधिकारी सिमरी को मापी कराने का निर्देश दिया।**प्रधानमंत्री आवास निर्माण के संबंध में प्राप्त एक आवेदन पर डीआरडीए निदेशक को जांच करने का निर्देश दिया गया।**नाली पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में एक आवेदन प्राप्त हुआ जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद डुमराव को नियमानुकूल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।**जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि अगले शुक्रवार को होने वाले जनता दरबार में पूर्व के आए हुए सभी आवेदनों पर कृत करवाई की समीक्षा की जाएगी।**जनता दरबार में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर, भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर,वरीय उप समाहर्ता बक्सर, संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं जनता दरबार में आए हुए आवेदक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!