
जनता दल यू. जिला बक्सर द्वारा वृंदावन वाटिका में जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव जी के निधन पर एक श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई। इस सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा की गई।पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव जी समाजवादी विचारकों के एक मजबूत रीढ़ थे, उन्होंने अपने जीवन काल मे समाजवाद को बढ़ावा देते हुए बहुत सारे कार्यों को धरातल तक पहुँचाने का कार्य किए थे। उनके जीवन काल मे किए कार्यों से ही उन्हें मण्डल मसीहा कहाँ जाता है। जिसके आधार पर आज देश के आरक्षण नीति चलती आ रही हैं।इसके साथ ही कार्यकर्ता सभा मे एक मिनट का मौन रखें। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से बबन सिंह कुशवाहा, सीताराम सिंह, मोहन चौधरी, हरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, संजय चौधरी, धर्मेन्द्र ठाकुर, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, आजाद सिंह राठौर, प्रेम मिश्रा, निर्मल पासवान, डॉ. विनोद ठाकुर, राजेश कुशवाहा,अनिरुद्ध तिवारी, उपेन्द्र राम, ब्रजेश यादव, विवेक कुमार आदि कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
भवदीय..