Fri. Apr 24th, 2026
पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे जी पोती ने भी श्रमदान किया
गंगा को स्वच्छ रखने के लिए संकल्प दिलाते पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे

रामरेखा घाट बक्सर पर स्वच्छता का दिया संदेश केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत रामरेखा गंगा घाट बक्सर में भारतीय नववर्ष के शुभारंभ के अवसर पर बक्सरवासियों, स्कूली बच्चों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गंगा तटों की सफाई की।निर्मल जलअविरल धारा स्वच्छ किनारासंकल्प हमारा का सभी को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम द्वारा किया गया था। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नदियों की स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसका सकारात्मक असर दिख रहा है। ” सबका साथ- सबका प्रयास” इस मूलमंत्र से नदियों की सफाई अभियान को जन आंदोलन में तब्दील करना है। यमुना, झेलम सहित 13 नदियों के संरक्षण का भी संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है। बिहार के बक्सर सहित पटना, सुल्तानगंज, सहित अन्य नदियों के घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने बच्चों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं रामरेखा घाट पर आए श्रद्धालुओं के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने सभी से अपील की नियमित रूप से स्वच्छता पर बल दे। स्वस्थ रहने के लिए नियमित योग करें। गंगा में गंदगी ना फैलाएं, गंगा नदी भारत की जीवन रेखा है। इसकी शुद्धता एवं पवित्रता का ख्याल रखें। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर में पंचवटी पौधारोपण किया। पीपल, बेल, वट, आंवला व अशोक ये पांचो वृक्ष पंचवटी कहलाते हैं। पौधा लगाने व इसके संरक्षण पर उन्होंने बल दिया। श्रद्धालुओं के साथ गंगा में डुबकी भी लगाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!