Thu. Jul 30th, 2026

दिनांक-11.06.2024 को समय सुबह 04:00 बजे मुफस्सिल थानांतर्गत नदांव रेलवे गुमटी के पास खनन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ वाहन जांच के कम में खनन पदाधिकारी को कुछ अज्ञात कार सवार के द्वारा लाठी-डंडा से हमला कर घायल कर दिया गया था। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बक्सर के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कांड का त्वरित अनुसंधान हेतु निर्देशित किया गया।

गठित टीम के द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कांड का अनुसंधान किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक-14.06. 2024 को 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एवं इस घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कि जा रही है।

>गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

3. मनु यादव पे० लक्ष्मण यादव सा० नदांव थाना बक्सर (मु०) जिला बक्सर।

4. विशाल कु० मिश्रा पे०-रामाशंकर मिश्रा सा० सोहनपट्टी थाना नगर जिला बक्सर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!