Sun. Nov 1st, 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), बक्सर द्वारा “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को कैम्ब्रिज सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल, बक्सर में बाल यौन उत्पीड़न अधिनियम (POCSO) पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में पैनल अधिवक्ता श्रीमती आरती कुमारी एवं पी.एल.वी. श्री शिव दयाल पाण्डेय द्वारा बच्चों को अधिनियम की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों को किसी भी तरह की आपत्तिजनक स्पर्श एवं स्थिति से निपटने के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि ऐसी स्थिति में उन्हें अपने अभिभावक, माता-पिता, शिक्षक या चाइल्ड हेल्पलाइन नं० 1098 पर तुरंत संपर्क करें एवं सूचित करें। साथ ही डायल 112 पर किसी भी आपात स्थिति में सहायता ली जा सकती है।

शिविर में माता-पिता एवं शिक्षक की भूमिका के बारे में बताया गया। माता-पिता के लिए सलाह दी गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें एवं उनसे संवाद बनाये रखें।

इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता श्रीमती आरती कुमारी, पी.एल.वी. श्री शिव दयाल पाण्डेय, स्कूल प्राचार्य सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!