Sat. Apr 18th, 2026

अनुमंडल कोर्ट डुमरांव में विधि प्रकोष्ठ भाजपा द्वारा एक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता चितरंजन पाण्डे एवं मंच संचालन मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि विधि प्रकोष्ठ भाजपा जिला के संयोजक अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैठक में विधि प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने वो पार्टी के हाथों को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।बैठक में जिला संयोजक श्रीवास्तव जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया गया ।तथा उनके द्वारा कहा गया कि पार्टी को मजबूत बनाने में लीगल सेल की अहम भूमिका है। बैठक में सरोज रंजन सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, ओमदेव सिंह,सरोजिनी सिंह,अनन्त नारायण तिवारी, चितरंजन पांडेय, प्रभा नाथ तिवारी, ब्रजेश कुमार पांडेय, रमेश कुमार श्रीवास्तव, राणा संजय कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी पांडेय, सुनील कुमार पांडेय, सोमनाथ ठाकुर, पृथ्वी नाथ शर्मा, रामजी कुमार, मंगल मूर्ति तिवारी, रामेश्वर कुमार, सुरेंद्र सिंह, मार्कण्डेय पाठक, पारस सिंह, जय नाथ राम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!