Mon. Nov 2nd, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वरिष्ठ महिला अधिकारियों को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने किया सम्मानित

  • महिलाओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वरिष्ठ महिला अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। महिला अधिकारों ने अपनी सफलता व संघर्ष से भी सभी को अवगत कराया।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने सफलता का परचम लहराया है। 2020 में जब कोरोना की वजह से सब कुछ ठहरा हुआ था। तब बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य क्षेत्र की महिलाओं अपने कार्य क्षेत्र में डटी हुई थी। कोविड-19 के दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी महिलाकर्मियों ने अपने कार्यों से उदाहरण पेश किया है। आप सभी पर राष्ट्र को गर्व है। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की एडिशनल सेक्रेटरी आरती आहूजा, ज्वाइंट सेक्रेट्री गायत्री मिश्रा, पद्मजा सिंह, प्रीति पंत, रेखा शुक्ला, मनीषा वर्मा सहित सभी महिला आला अधिकारी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!