Fri. Jun 5th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से डुमराँव अनुमंडल अंतर्गत जंगली शिव महादेव, छठिया पोखरा एवं बाबा ब्रह्ममेश्वर नाथ स्थित छठ घाट का निरीक्षण किया गया।*

*कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद डुमरांव एवं नगर पंचायत ब्रह्मपुर को निर्देश दिया गया कि अपने संबंधित क्षेत्र अंतर्गत घाटों एवं छठ घाटों के मार्गों में पर्याप्त रौशनी, साफ-सफाई एंव मजबूत बैरिकेटिंग की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।*

*संबंधित अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि इन छठ घाटों पर तालाब में नाव, नाविक एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बडे तालाबों में 02-03 नाव की व्यवस्था एवं गोताखोर की व्यवस्था करेंगे, जो पूरे छठ पर्व के अवधि के दौरान नाव पर ही रहेंगे। ताकि कोई अप्रिय घटना होने पर तत्काल सेवा मुहैया कराई जा सकें।*

*अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव को निर्देश दिया गया कि छठ पर्व के दौरान बोट क्लीनिक के साथ-साथ घाटों पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष, चेजिंग रूम, माईकिंग, सी0सी0टी0वी0 कैमरा, शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही छठ व्रतियों को कोई समस्या नहीं हो इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।*

*निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी डुमराँव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव, संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!