Wed. Nov 4th, 2026

*लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन कार्य में केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों/उपक्रमों के पदाधिकारियों/कर्मियों की नियुक्ति की गई है। विभिन्न कार्यालयो के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य कारणों का उल्लेख करते हुए निर्वाचन कार्य से मुक्त करने हेतु आवेदन उपलब्ध कराया जा रहा है। निर्वाचन कार्य की महत्ता एवं पदाधिकारी/कर्मियों के हित को देखते हुए अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बक्सर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जाँच हेतु 02 चिकित्सा जाँच दल का गठन किया गया है।*

*प्रथम चिकित्सा जाँच दल के पदाधिकारी/कर्मी निम्न हैः-*
*1.डॉ0 संजय कुमार, सर्जन, सदर अस्पताल बक्सर*
*2.डॉ0 योगेन्द्र कुमार (हडडी रोग) चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पातल बक्सर*
*3.डॉ0 स्वाती भारती, महिला चिकित्सा पदाधिकारी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महदह सदर प्रखंड बक्सर*
*4.श्रीमती रीता कुमारी, ए0एन0एम0 स्वास्थ्य केन्द्र सोन्धिला सदर प्रखंड बक्सर*

*द्वितीय चिकित्सा जाँच दल के पदाधिकारी/कर्मी निम्न है:-*

*1.डॉ0 संजय कुमार चिकित्सा पदाधिकारी सदर अस्पातल बक्सर*
*2.डॉ0 राहुल राज, हडडी रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल बक्सर*
*3.डॉ0 श्रुति प्रकाश, महिला चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमण्डलीय अस्पताल डुमराँव*
*4.श्री उपेन्द्र यादव, जी0एन0एम0 सदर अस्पताल बक्सर*

*असाध्य रोग, अन्य बीमारी तथा विकलांगता आदि से पीडित व्यक्तियों जिनकी प्रतिनियुक्त माइक्रो ऑर्ब्जबर, दण्डाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारियों के रूप में की गई है, वो दिनांक 06.05.2024 से दिनांक 07.05.2024 तक (पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक) प्रखण्ड सभागार (कल्याण भवन) प्रखण्ड कार्यालय परिसर बक्सर में गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष जांच हेतु उपस्थित होंगे।*

*चिकित्सकीय जाँच के पश्चात चिकत्सक दल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर निर्वाचन कार्य से विमुक्त किए जाने हेतु निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!