बक्सर लोकसभा के राजपुर विधानसभा के बेलही में आग लगने से विगत दिनों सैंकड़ों एकड़ गेहूं जल गया है एवं बेलही निवासी एक ही परिवार के स्व० रमावती देवी एवं स्व० लालजी राम का आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई तथा श्री लालू राम और श्री ददन राम बुरी तरह से घायल हो गए हैं जो अभी इलाजरत हैं। आज बेलही पहुँचकर पीड़ित परिवार से मिला एवं बिहार सरकार के मा० अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री श्री जनक राम जी से बात कराकर परिवार हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया और अस्पताल प्रबंधन से घायलों के सुगम चिकित्सा के लिए बात किया।