बक्सर के पूर्व सैनिकों के लिए बहुत ही अभूतपूर्व रहा डॉ नितिन चंद्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा सचिव ई एस डब्ल्यू रक्षा मंत्रालय बिहार और उत्तर प्रदेश का बक्सर के सैनिकों के लिए कल्याणार्थ संचालित संस्थाओं का भ्रमण हुआ जिसके साथ मेजर जनरल एस बी के सिंह डायरेक्टर जनरल रिसेटेलमेंट और बिहार राज्य कल्याण पदाधिकारी ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार तथा जिलाधिकारी अंसुल अग्रवाल एवं सैनिक कल्याण पदाधिकारी बक्सर श्री आदित्य कुमार का संयुक्त रूप से पूर्व सैनिकों के साथ वार्तालाप हुआ जिसकी अध्यक्षता सैनिकों के तरफ से बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने किया श्री सिंह ने अपने वक्तव्य में सैनिकों के विभिन्न समस्याओं के ऊपर आए हुए अधिकारियों का ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट किया जिसमें मुख्य रूप से सैनिक कल्याण केन्द्र , ई सी एच एस, और सी एस डी कैंटीन एक ही छत के नीचे संचालन करने के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया इसके साथ ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में रेफरल केस में डॉक्टर द्वारा लिखे हुए दावा का नहीं मिलने की बात भी कही गई साथ में सैनिक कल्याण केंद्र में स्थाई तौर पर एक पदाधिकारी नियुक्त करने के लिए आग्रह किया गया इसके साथ-साथ जल्द से जल्द ए सी एच एस के साथ मल्टी स्पेसलिटी हॉस्पिटल बक्सर के वी के ग्लोबल और मां शिवरात्रि को इंपेनल करने का आग्रह किया गया।जिलाधिकारी के अध्यक्षता में पूर्व सैनिक और वीरनारी के सुविधा के लिए अनुश्रवण समिति को फिर से शुरू करने का भी आग्रह किया गया। साथ-साथ बिहार सरकार के सेवा में सैनिकों के लिए 5% का आरक्षण देने का आग्रह किया।
इसके अलावे केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन निर्माण के लिए भी आग्रह किया गया।
उपरोक्त बातों के अलावे और भी कई मुद्दों पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया।
रक्षा सचिव के द्वारा पूर्व सैनिकों के लोकप्रिय अध्यक्ष राम नाथ सिंह को मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया।
जाते जाते सभी अधिकारियों द्वारा सभी बातों को गंभीरता से सुलझाने का अस्वशन दिया गया।
कार्यक्रम में जिला भर के पूर्व सैनिक एकत्रित हुए थे। जिनमे मुख्य रूप से अध्यक्ष के अलावे हरिशंकर सिंह यादव अनुमंडल अध्यक्ष डुमरांव,मिथलेश यादव,राम राज सिंह सभापति,केशो यादव उपाध्यक्ष,शैलेश ठाकुर महासचिव,राजबली यादव डायरेक्टर पेंशन,लालन मिश्र डिप्टी डायरेक्टर पेंशन,आर एन मिश्र उपसभापति,एस के सिंह उपाध्यक्ष, जे एन सिंह उपाध्यक्ष,ध्रुप यादव,कामेश्वर राय,कामाख्या पांडे,मोहन यादव,दयाशंकर यादव,सुमेर ठाकुर,हरिशंकर सिंह,वी एम पाठक,अवशेष राय,जय प्रकाश, ददन यादव चक्की,बास्कित सिंह,हरे किसन पाल और रामबदन सिंह मुखिया के अलावे सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।