भारतीय संविधान के प्रथम अध्यक्ष , आधुनिक बिहार के रचयिता बक्सर के लाल डाॅ० सच्चिदानंद सिन्हा की 152 वां जयंती मनायी गयी!
कायस्थ परिवार बक्सर के संयोजक अधिवक्ता सुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारतीय संविधान के अस्थाई प्रथम अध्यक्ष डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 152 वां जयंती समारोह पुस्तकालय रोड स्थित कायस्थ परिवार बक्सर के जिला कार्यालय के सभागार में धूमधाम से मनाया गया तथा डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा के जीवनी के बारे में शाइनिंग स्कूल के बच्चों को बताया गया! संयोजक सुमन श्रीवास्तव के द्वारा कहा गया कि डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा बक्सर जिला के मुरार के रहने वाले थे उन्होंने लंदन में कानून की शिक्षा प्राप्त की और बैरिस्टर बने तथा उन्होंने 1891 -92 में बिहार राज्य को अलग करने की मांग की और उसके लिए उन्होंने आंदोलन भी चलाया उस समय उनकी उम्र लगभग 20 बर्ष की थी डॉक्टर साहब एक वकील, सांसद और पत्रकार भी थे जयंती के कार्यक्रम में सबसे पहले उनके तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई साथ ही मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया तत्पश्चात वृक्षारोपण का कार्य किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री बिरेंद्र लाल जी , चौधरी बिनोद राय के साथ-साथ सुरेंद्र श्रीवास्तव राजेश कुमार सिन्हा प्रकाश सिन्हा चन्दन श्रीवास्तव मनोज श्रीवास्तव वैदेही श्रीवास्तव सत्यम श्रीवास्तव रजनीश श्रीवास्तव सतीश श्रीवास्तव बसंत कुमार चौबे जय प्रकाश सिन्हा सुनील लाल आकाश राज अजय लाल विकास राज संध्या पाण्डेय, अनामिका श्रीवास्तव, नीरु जयसवाल स्वेता राय अमृता एवं अन्य कायस्थ परिवार के सदस्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज सेवी भी उपस्थित रहे!