
मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि, हर योजना का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है: अश्विनी चौबे
बक्सर।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में एक नई इबारत लिखी है। मोदी सरकार की यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि हर योजना का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। सरकार का हर प्रयास सफल हो रहा है। लाभार्थियों के चेहरे की मुस्कान उनके अंदर की खुशी और संतुष्टि बयां करती है।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे बुधवार को मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में धनसोई में आयोजित लाभार्थी एवं प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पिछले 9 वर्ष में गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। सर्वसाधारण के कल्याण की बहुआयामी योजनाओं से वंचितओं को जोड़ा गया है। सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिले हैं। मोदी जी ने वह सारे कदम उठाए हैं, जो पहले सिर्फ कल्पनाओं में थी। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने लाभार्थियों से संवाद भी किया। उनका फीडबैक भी जाना। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह हर घर तक पहुंचे, लाभार्थियों से मिले उनसे पूरी योजनाओं की जानकारी लें। उन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिलाएं। उन्होंने प्रबुद्ध जनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रबुद्ध जनों ने दिया। इस मौके पर पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद थे।