
मैराथन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करते केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
वीडियो कैप्शन:- मैराथन में दौड़ लगाते केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली की आदत डालें: अश्विनी चौबे
- बक्सर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लाइफ मंत्र के प्रति जागरूकता के लिए जीवनशैली मैराथन का हुआ आयोजन
- 5, 7, 12 किलोमीटर की मैराथन में प्रतिभागियों ने लिया भाग
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली के प्रति जो मिशन लाइफ का वैश्विक मंत्र दिया है उसे अपने दैनिक कार्यों में हम सभी को उतारने की जरूरत है। छोटी-छोटी आदतों में परिवर्तन करके पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन हम सभी कर सकते हैं। जीवन शैली मैराथन दौड़ लोगों में जागरूकता लाएगी। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सभी संवेदनशील होंगे। बक्सर पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यहां की जनता पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक है और शनिवार को आयोजित कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक संवेदनशील बनाएगा।
केंद्रीय मंत्री श्री चौबे बक्सर के किला मैदान में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित जीवनशैली मैराथन में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि 8 जून को केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के प्रयास से गोकुल जलाशय ब्रह्मपुर से आद्रभूमि संरक्षण अभियान की शुरुआत हुई थी। इसका समापन “एक दौड़ पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली व जीवन शैली प्रदर्शनी” से हुआ। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बच्चों से आह्वान किया कि मिशन लाइफ को घर घर ले जाएं। इसमें स्कूली बच्चों का विशेष योगदान होगा। हमें पर्यावरण के अनुकूल आचरण करना है। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री चौबे नगर भवन पहुँचे। उन्होंने वहां जीवनशैली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पांच विभिन्न राज्यों से वन एवं पर्यावरण पर कार्य कर रही संस्थाओं ने इसमें शिरकत की। इसमें प्रकृति प्रदत्त वस्तुओं से तैयार दैनिक कार्यों में उपयोग आने वाली सामग्रियों की प्रदर्शनी लगाई गई थीं। इसका उद्देश्य प्राकृतिक प्रदत्त वस्तुओं को जनता के उपयोग में लाने को प्रेरित करना था। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि गोकुल जलाशय आने वाले समय मे पर्यटन का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुजीत कुमार बाजपेयी, भोजपुर डिवीजन के डीएफओ राजकुमार आदमी के डिप्टी डायरेक्टर विवेक तेजस्वी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। जीवनशैली प्रदर्शनी में
गुवाहाटी, असम साइंस टेक्नोलॉजी काँसिल,
जे पी पंत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरनमेंट अल्मोड़ा उत्तराखंड, वन व पर्यावरण विभाग रांची झारखंड, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पटना, वन व पर्यावरण विभाग पटना, एशियान डिवेलपमेंट इंस्टीट्यूट आद्री पटना, गंगटोक सिक्किम, बिहार स्टेट पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, हाईजेनिक नईदिल्ली के प्रतिनिधि उपस्थित थे।