Tue. Apr 21st, 2026

अधीक्षक केंद्रीय कारा बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार कारा में संसीमित बंधुओं को अपने परिजनों से मुलाकात करने हेतु विभाग द्वारा e-Prision web Portal पर ई-मुलाकात सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिसके द्वारा बंदी के परिजन/चिकित्सक/अधिवक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कारा में संसीमित बंदियों से ई-मुलाकात कर सकते हैं इस सुविधा का लाभ घर बैठे लेने हेतु सर्वप्रथम बंदी के परिजनों द्वारा ई-मुलाकात सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन में पंजीकृत करना अनिवार्य होगा।*

केन्द्रीय कारा, बक्सर में संसीमित बंदियों से उनके परिजन/चिकित्सक/अधिवक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा फिजिकल मुलाकात करने के संबंध में पंजीकरण करने की विधि:-

ई-मुलाकात सिस्टम की सुविधा का उपयोग करने हेतु इच्छुक व्यक्ति को सर्वप्रथम नेशनल प्रिसन इनफॉर्मेशन पोर्टल (e-prison) के वेब पोर्टल https://eprisons.nic.in/public/myvisitregistration पर निबंधन कराना अनिवार्य है।
निबंधन हेतु इच्छुक व्यक्ति को अपना नाम, पता, उम्र, लिंग, बंदी के साथ संबंध, पहचान पत्र का ब्योरा, ई-मेल का पता एवं मोबाइल नंबर इत्यादि देना आवश्यक है।
इच्छुक व्यक्ति द्वारा कारा का नाम (जिस कारा में बंदी संसीमित है), ई-मुलाकात करने की तिथि, बंदी का नाम, बंदी के पिता का नाम, बंदी का उम्र का उल्लेख करना आवश्यक है।
इच्छुक व्यक्ति द्वारा प्रेषित मुलाकात संबंधी सूचना के सत्यापन के बाद संबंधित कारा अधीक्षक द्वारा मुलाकात करने की अनुमति प्रदान की जाती है।
इच्छुक व्यक्ति के मोबाईल नंबर तथा ई-मेल के पता पर मुलाकात का दिन और समय प्रेषित किया जाता है।
इस व्यवस्था का उपयोग कर काराओं में संसीमित बंदी के परिजन/चिकित्सक/ अधिवक्ता आसानी से ई-मुलाकात एवं फिजिकल मुलाकात कर सकते हैं।
यह सुविधा प्रति बंदी सप्ताह में अधिकतम एक दिन के लिए उपलब्ध है।

ई-मुलाकात/फिजिकल मुलाकात करने का नियम निम्न प्रकार है :-

गुगल में npip या E-Mulakat डाल कर सर्च करना है।
सर्च करने के बाद Welcome to national prisons portal पर क्लीक करें।
आपके स्क्रीन पर फॉर्म खुलेगा उसको पूरा भरना है (पता पूरा भरना है साथ में कोई भी पहचान पत्र का नंबर डालने के लिए ना भूले)।
फॉर्म मे दो ऑप्शन होता है (फिजिकल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) आपको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/फिजिकल पर क्लिक करना है।
फॉर्म भरने के बाद आपके मोबाईल पर एक ओटीपी आता है जिसे तुरन्त डालना रहता है। तभी फॉर्म पूर्ण रूप से कारा के e-prisons login पर आयेगा।
कारा के e-prisons login से Approved होने के बाद Visitor E-Mail पर Link जाएगा। Link के साथ Visitor registration number, VC PIN, Date and time का मैसेज जाएगा। Link पर click करने के बाद Visitor registration number, VC PIN and Mobile OTP No. डालकर jion करना है।
मोबाईल में Jitsu meet app इंस्टॉल करना जरूरी है।

*नोट :- यह सुविधा प्रति बंदी सप्ताह में अधिकतम एक दिन के लिए उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!