Sat. Sep 19th, 2026

भाजपा बक्सर जिला के वरिष्ठ नेता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री बबन उपाध्याय जी के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह जी ने शोक संदेश जारी करते हुए कहा की उनके नही रहने से भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकता है वो बक्सर भाजपा के वट वृक्ष थे ।
पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राम कुमार सिंह ने कहा की उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है उनके कार्यों को कभी भुलाया नही जा सकता उनके साथ काम करने का मुझे शुभ अवसर प्राप्त हुआ है वे व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे।
साथ में पूर्व जिला अध्यक्ष केदार नाथ तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष विद्यापति पाण्डेय जी , पूर्व जिला अध्यक्ष राजवंश सिंह श्यामनारायण पाठक जी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय पदाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव , अभिनंदन सिंह, सौरभ चौबे , नवीन राय ,सौरभ तिवारी, विकाश कायस्थ एवम् सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि गहरा शोक व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!