
पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के पास कुछ अपराधकर्मी एकत्रित होकर लूट की योजना बना रहे है। इस सूचना के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दीपक कुमार को एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा कारतुस एवं मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया और अन्य साथी वहाँ से भाग गये। पकड़े गये दीपक कुमार से गहराई से पूछ-ताछ करने पर अन्य साथियों का नाम सचिन केसरी, पिन्टु सिंह, सूरज कुमार एवं आदिल खाँ बताया, जिसे छापामारी कर शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों के पास लूट एवं चोरी की गई 05 मोटरसाईकिल एवं दो मोबाईल भी बरामद किये गये, जिसमें एक बगेन गोला थाना से लूटी गई मोटरसाईकिल एवं मोबाईल को 24 घंटा के अन्दर बरामद की गई है।
अपराध में प्रयोग किये गये 01 (एक) देशी कट्टा, 01 (एक) जिन्दा कारतूस बरामद ।लूटी गई काला रंग पैशन प्रो० मोटरसाईकिल एवं लूटी गई 01 मोबाईल बरामद ।
लूटी गई मोटरसाईकिल बरामद।
छापेमारी टीम:-
1. डी०आई०यू प्रभारी राजेश मालाकार डुमराँव ।
2. नया भोजपुर ओ०पी० थानाध्यक्ष, सुबोध कुमार।
3. कृष्णब्रहम थानाध्यक्ष, संतोष कुमार।
4. बगेन गोला थानाध्यक्ष, अमीत कुमार।
5. नावानगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ।
6. औद्योगिक थानाध्यक्ष, मुकेश कुमार।
7. दिवा गश्ती प्रभारी पु०अ०नि० दिनेश कुमार सिंह एवं चार पुलिस कर्मी
8. डी०आई०यू० डुमराँव के पुलिसकर्मी 1. मनीष कुमार, संतोष कुमार एवं