
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार देश के सभी जिलों में लगने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 11 फ़रवरी 2023 को होने जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्ष की प्रथम लोक अदालत में लगभग 1300 आपराधिक मामले को सुलह के लिए चिन्हित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलानिय वादों का निष्पादन हेतु कुल 18 बेंचो का गठन किया गया है। जो इन मामलों का निष्पादन करेंगे।
प्रथम बेंच में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह, कुमारी डिम्पी,न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम एवं पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिन्हा कार्य करेंगे। जो बक्सर शहर, बक्सर मुफासिल बक्सर औद्योगिक के विद्युत विभाग के मामले, अपने न्यायालय के सुलहनिय मामले का निष्पादन करेंगे।
द्वितीय बेंच में अपर जिला न्यायाधीश दीपक भटनागर एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में आनन्द रंजना कार्य करेंगे।
जो दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक बक्सर से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे
तृतीय बेंच में अपर जिला न्यायाधीश मनोज कुमार द्वितीय और पैनल अखोरी अशोक कुमार सिन्हा कार्य करेंगे, जो दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक डुमराव से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे ।
चौथी बेेच में न्यायधीश प्रभाकर दत्त मिश्रा एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में संजय कुमार राय कार्य करेंगे। जो मोटर वाहन अधिनियम वैवाहिक मामले, सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में लंबित सुलहनिय मामलों का निष्पादन करेंगे।
पांचवी बेंच में आशुतोष कुमार सिंह, विशेष न्यायाधीश एक्साइज कोर्ट वही पैनल अधिवक्ता के रूप में रंजन कुमार सिंह कार्य करेंगे। जो पंजाब नेशनल बैंक एवं भूमि विकास बैंक से संबंधित मामले और पंजाब नेशनल बैंक के सर्टिफिकेट केस से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे।
छठी पीठ में न्यायधीश विवेक राय एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में संजय कुमार चौबे कार्य करेंगे जो सभी जुडिशल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लंबित बिजली मामलों से का निष्पादन करेंगे एवं इंडियन बैंक से संबंधित वादों का निष्पादन करेंगे l
सातवीं पीठ में न्यायाधीश प्रेमचंद्र वर्मा एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में बिमलेश कुमार कार्य करेंगे । जो सीजीएम कोर्ट में लंबित मामले, कुरान सराय सिकरौल बरहमपुर से संबंधित बिजली मामला का निष्पादन करेंगे ।
आठवीं पीठ न्यायाधीश संतोष कुमार एवं पैनल अधिवक्ता चंद्र विजय कुमार कार्य करेंगे जो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम बक्सर के न्यायालय में लंबित अपराधिक सुलहनिय वादों का निष्पादन करेंगे।
नवीं पीठ में न्यायाधीश के अंजलि एवं पैनल अधिवक्ता रवि रंजन सिंनहा कार्य करेंगे।
दसवीं बेंच में न्यायाधीश सीमा कुमारी , पैनल अधिवक्ता के रूप में ज्योति प्रकाश सिंह कार्य करेंगे। जो अपर मुख्य न्यायाधीश पंचम से संबंधित से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे।
ग्यारहवीं बेंच मे राजेश सिंह न्यायिक दंडाधिकारी , एवं पैनल अधिवक्ता उदय नारायण राय कार्य करेंगे।
बारवी बैच में न्यायाधीश कमलेश सिंह देव अधिवक्ता रवि प्रकाश कार्य करेंगे
तेरहवीं बेंच में में संजय कुमार सरोज न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी बक्सर वही पैनल अधिवक्ता के रूप में कुमार मानवेंद्र कार्य करेंगे।
14वी बेंच में न्यायाधीश प्रीति आनंद एवम अधिवक्ता के रूप में विद्यासागर तिवारी कार्य करेगेl
15वी बेंच में न्यायाधीश प्रभात कुमार एवं पैनल अधिवक्ता सुरेश प्रसाद कार्य करेंगे l
16वी बेंच में न्यायाधीश सुधारानी एवं पैनल अधिवक्ता तेज प्रताप सिंह कार्य करेंगेl
17वी बैच में न्यायाधीश प्रियंका कुमारी एवं पैनल अधिवक्ता ममता मिश्रा कार्य करेंगी l
बताते चलें कि राज्य प्राधिकरण, पटना द्वारा देश के विभिन्न सभी जिलों में एक ही दिन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। जो जिले के व्यवहार न्यायालय में स्थित कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रांगण में होता है। जिसमें दोनों पक्षकारों को सुलह के आधार पर मामले का निष्पादन करवाया जाता है। इसमें बैंक ऋण, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, बिजली, टेलीफोन, दीवानी और अपराधीक मामले जो न्यायालय में लंबित हो और सुलहनिय हो, वन विभाग आदि के मामलों को सुलह के आधार पर निपटारा कराया जाता है।