
श्री सुधांशु पांडे, सचिव, खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा बक्सर जिला में खाद्यान्न भंडारण, मूल्य निर्धारण एवं वितरण से संबंधित परिभ्रमण एवं समीक्षा किया गया।*
भ्रमण के क्रम में सचिव महोदय के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत देवकुली पंचायत के कुआवन गांव में अश्वनी कुमार सिंह के जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया गया। सारी व्यवस्था सही पाई गई। तत्पश्चात इटाढ़ी रोड में बने स्टील साइलो खाद्यान्न भंडार केंद्र का निरीक्षण किया गया। इसके बनने से बक्सर जिला अंतर्गत खाद्यान्न के भंडारण हेतु सुविधा उपलब्ध हो जाएगा।
सचिव महोदय के द्वारा जिला अतिथि गृह में संबंधित विभाग के योजनाओं की समीक्षा की गई।
*भ्रमण कार्यक्रम एवं समीक्षा में श्री विनय कुमार, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार पटना, जिला पदाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर/डुमराव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।