Sat. Apr 18th, 2026

मीर इब्नुल हुसैन उर्फ साबित रोहतासवी बक्सर के चर्चित समाजसेवी एवं पंचायत सचिव को अनियमितता के मामले में सरकार ने किया बरर्वास्त सरकार की चल रही सात निश्चय योजना गली नली जल नल योजना में खुटहाँ पंचायत में योजना में आई थी भारी अनियमितता की जानकारीपंचायत सचिव के पद पर कार्यरत इबनुल हुसैन उर्फ साबित रोहतासवी को पंचायती राज विभाग की सेवा से बर्खास्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम अमन समीर ने 24 सितंबर को उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। साबित रोहतासवी के विरुद्ध सदर प्रखंड के खुटहा पंचायत में बतौर पंचायत सचिव रहते हुए योजनाओं में गबन का आरोप था। हालांकि तत्कालीन मुखिया धर्मेन्द्र सिंह भी उसके आरोपी थे। उन्हें भी पदच्युत करने का आदेश निर्गत किया गया था।मामला तब प्रकाश में आया था जब जिले के कद्दावर सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह ने सूचना के अधिकार के तहत इसकी कलई खोली। तब के तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर जांच हुई थी। जिसमें मुखिया, पंचायत सचिव समेत कई लोगों के खिलाफ औद्योगिक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई साबित के खिलाफ चल रही थी। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सूत्रों की मानें तो अब रोहतासवी को पेंशन, भविष्य निधि योजना की राशि आदि देय नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!