आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के क्रम में दिनांक 31 मई 2022 को माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा शिमला से 13 कार्यक्रम/योजनाओं के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य एवं जिला स्तरीय योजनाओं के प्रतिभागियों को संबोधित किया जाएगा। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम नगर भवन, बक्सर में दिनांक 31 मई 2022 को पूर्वाहन 9:45 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह में माननीय जनप्रतिनिधि, जिला परिषद के अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्य, पंचायती राज संस्थान से संबंधित सदस्य, वर्णित योजनाओं के 10-10 लाभार्थी, जिले के गणमान्य व्यक्ति, प्रशासनिक पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।