
पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के चौथे बैच का हर्षोल्लास पूर्वक समापन हुआ जिसमें बक्सर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक अपना 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया संस्थान के निदेशक श्री प्रशांत कुमार जी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।संस्थान के निदेशक श्री प्रशांत कुमार जी द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया की राशि मिलने पर आप सभी लोग रोजगार का सृजन करें उन्होंने यह भी बताया कि राशि का दुरुपयोग ना करें स्वयं भी इसका लाभ लें तथा दूसरे अन्य जरूरतमंद लोगों को रोजगार प्रदान करें।इसी के साथ निदेशक महोदय ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर संस्थान की संकाय सदस्य अंजू तिवारी, कार्यालय सहायक श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव तथा अब्दुल्ला सिद्दीकी सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।ज्ञात हो कि अगला प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं का सिलाई का जल्दी ही शुरू होगा।