
आज सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार सभी जेलो का निरीक्षण किया गयाl सर्वप्रथम उन्होंने सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया इस दौरान जेल में स्थित भोजनालय का निरीक्षण किया l उन्होंने जुवेनाइल प्रतीत होने वाले बच्चों से से भी बातें की एवं पैनल अधिवक्ताओं को आदेश दिया कि जो भी बंदी जूविनाइल के अंतर्गत आते हैं उनका आवेदन तुरंत ही विधिक सेवा सदन को अग्रसित करें जिससे उनके वादों को जूविनाइल कोर्ट मैं हस्तांतरण हेतु अति शीघ्र कार्रवाई की जा सके lइसके उपरांत वह ओपन जेल एवं महिला जेल का निरीक्षण किया लिए उन्होंने कैदियों को प्ली बारगेनिंग के बारे में बताई जिसके अंतरगत जुर्म स्वीकारने से कैदी की सजा कोर्ट द्वारा कम की जा सकती है lउन्होंने बालगृह का भी निरीक्षण किया एवं वहां स्थित बच्चों से मुलाकात की एवंम उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत हुए उन्होंने बाल गृह में स्थित बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की तारीफ कीl उन्होंने बाल गृह के आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की भी तारीफ की जिसके अंतर्गत बच्चों को बड़ी स्क्रीन पर मनोरंजक रूप में पढ़ाई जाती हैl इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल के पारा विधिक स्वयंसेवक एवं जेल अधिवक्ताओं को निर्देश दिया कि वह ऐसे कैदियों को तुरंत अधिवक्ता उपलब्ध करवाये जिनके वाद मे उनका अपना कोई अधिवक्ता नहीं है इस मौके पर जिला अधिवक्ता आशुतोष कुमार ओझा रवि प्रकाश, दीपिका केसरी इत्यादि उप स्थित थे l