
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12 मार्च 2022 के सफल आयोजन के लिए आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा विधिक सेवा सदन भवन के प्रकोष्ठ में जिले में कार्यरत सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की गई । बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश , बक्सर श्री राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की राष्ट्रीय लोक अदालत की भांति ही अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन का लक्ष्य हम सभी को रखना है। साथ ही बैंक से संबंधित सभी वादियों / पक्षकारों को पूर्व से ही सुलहनिय मामलों के निष्पादन के लिए नोटिस करना है एवं जो नोटिस बैंक द्वारा सर्व नहीं कर पाएंगे उस नोटिस को वे कार्यालय, जिला प्राधिकरण में दे देंगे। जिससे जिले में कार्यरत सभी थाना प्रभारियों की मदद से पक्षकारों के पास पहुंचाया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के परिपेक्ष में माननीय द्वारा अन्य कई दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर अवर न्यायाधीश, बक्सर श्री रमेश कुमार, और न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रेणी , बक्सर सुश्री प्रियंका कुमारी मौजूद रहीं।