
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।**1. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जैविक कॉरिडोर योजनान्तर्गत मिट्टी की जांच कराने का निर्देश दिया गया।* *2. जिला पदाधिकारी महोदय ने जलवायु अनुकूल कृषि हेतु kvk बक्सर को निर्देश देते हुए कहा कि जलवायु अनुकूल कृषि के लिए किसानों को प्रेरित करें एवं पंचायत वार डेटा तैयार करे और जलवायु अनुकूल कृषि करने के लिए किसानों को प्रेरित करने के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी को पुरस्कृत किया जाय।**3. पराली जलाने वाले किसानों का डीबीटी निबन्धन रद्द करते हुए पर्यावरण प्रदूषित करने के आरोप में विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।**4. जिला पदाधिकारी महोदय ने kvk को पराली प्रबन्धन हेतु प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया।**5. जिला पदाधिकारी महोदय ने dho को निर्देश दिया कि सूक्ष्म सिचाई हेतु विभागीय लक्ष्यानुसार ड्रिप लगने के साथ प्रचार प्रसार करते हुए कृषक को प्रोत्साहित करे।**6. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वितरित बीज की बुआई के संदर्भ में निरीक्षण करना सुनिश्चित करेंगे।**7. जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला कृषि पदाधिकारी से जिले में यूरिया की उपलब्धता एवं आवश्यकता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त किया एवं बक्सर जिले के लिए जनवरी, फरवरी, मार्च में यूरिया की आवश्यकता के अनुसार यूरिया मंगाने के लिए विभाग को पत्र भेजने के लिए निर्देश दिया।* *8. पीएम किसान योजना अंतर्गत सीओ स्तर पर लम्बित आवेदनों को अतिशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया।**09. जिला पदाधिकारी महोदय ने केसीसी का प्रखंडवार रिपोर्ट देने के लिए एलडीएम को निर्देश दिया।**10. जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा धान अधिप्राप्ति के संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी को प्रत्येक दिन 2000 से 2500 मैट्रिक टन का क्रय करने का निर्देश देते हुए 25 जनवरी 2022 तक बक्सर जिले में 100000 मैट्रिक टन धान क्रय करने को कहा।