
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में अगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन विधिक सेवा सदन बक्सर एवं व्यवहार न्यायालय बक्सर में दिनांक 11 सितंबर 2021 को किया जाएगा इसकी सफल आयोजन हेतु आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें माप तोल अधिकारी, बिजली विभाग अधिकारी, वन विभाग अधिकारी बीएसएनएल के अधिकारी एवं सभी बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बक्सर श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने सभी से निवेदन किया कि वह इस लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करें जिससे आम आदमी को जल्द से जल्द न्याय मिल सके । इस अवसर पर नए लीड बैंक अधिकारी द्वारा सभी बैंक से इस लोक अदालत में बैंक वादों के अधिक से अधिक निष्पादन हेतु कहा गया।