Mon. Apr 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर अमन समीर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गई बैठक में एम एम जी पी वाई के तहत प्रत्येक प्रखंड में 2 एंबुलेंस के क्रय करने हेतु सरकारी अनुदान के लिए लाभुकों के चयन पर चर्चा की गई ज्ञातव्य है की एम एम जी पी वाई योजना के तहत प्रत्येक प्रखंड में एक एससी अथवा एसटी तथा एक इबीसी के कुल 2 लाभार्थियों का चयन किया जाना है इस योजना के तहत एंबुलेंस क्रय हेतु ₹200000 का सरकारी अनुदान लाभुक को दिया जाएगा जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर ने बताया कि प्रत्येक प्रखंड से 2 लाभुकों का चयन अंतिम रूप से कर लिया गया है इसके अलावा 32 लोगों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार कर ली गई हैं बैठक में एल डी एम, शाखा प्रबंधक एसबीआई ,मारुति एजेंसी के जीएम आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!