
आज बक्सर जिले में नमामि गंगे के अंतर्गत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया जिसमें दिन बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत किला मैदान से एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें एनसीसी नेहरू युवा केंद्र गंगा मंच विचार एवं प्रतिभागी सहित उपस्थित जनसमुदाय गंगा स्वच्छता का आह्वान करते हुए रामरेखा घाट तक स्वच्छता रैली निकाली गई साफ-सफाई कार्यक्रम श्रमदान हस्ताक्षर अभियान एवं गंगा स्वस्थ रखने के लिए शपथ समारोह किया गया माननीय मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद एवं अन्य पार्षद गण एवं नगर परिषद कर्मी रामरेखा घाट की साफ सफाई कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम में जिला प्रशासन के तरफ से श्री आशुतोष राय उप निर्वाचन पदाधिकारी शाह जिला नोडल पदाधिकारी श्री योगेश कुमार सागर उप विकास आयुक्त श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय अनुमंडल पदाधिकारी नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत एसपीएमजी के पदाधिकारी श्री गुड्डू कुमार सिंह श्री कुमार सौरभ ने अपनी सहभागिता दी कार्यक्रम का सफल समापन समाहरणालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम करते हुए किया गया।