
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा जिला नवप्रवर्तन योजना के तहत मधु प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन ग्राम -रसेन प्रखंड- राजपुर में किया गया उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी महोदय के साथ उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर एवं डीआरडीए निदेशक श्री अभिषेक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में उपस्थित लाभुक गणों को बताया की लगातार जिला नवप्रवर्तन योजना के तहत विभिन्न तरह के उत्पादों के क्लस्टर को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अन्य राज्यों से अपने-अपने घरों को लौटे लोगों को स्थानीय तौर पर स्थाई कार्य व रोजगार उपलब्ध कराए जा सके इसके लिए पूरी संरचना को विकसित करने का भी कार्य किया जा रहा है ताकि उत्पाद उत्पादन के साथ उनके उत्पादों को बेचने के लिए बाजार भी विकसित किया जा सके