
जिला स्थापना दिवस समारोह एवं बिहार दिवस समारोह 17 मार्च से 22 मार्च 2021 तक लगातार प्रत्येक दिन एक-एक प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 17 मार्च 2021 को किला मैदान में जिला के किसानों के लिए विशाल कृषि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 17 मार्च को ही अभियान विश्वामित्र अंतर्गत पुस्तक दान एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय में पुस्तक दान का आयोजन नगर भवन बक्सर में किया जाएगा। 18 मार्च को रेड क्रॉस सोसाईटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारी एवं कर्मीगण एवं आम जनता के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च को दिव्यांगजन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 20 मार्च को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबंधित कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे़ विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से किया जाएगा। 21 मार्च 2021 को साफ-सफाई के लिए श्रमदान एवं ऋण मेला का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च बिहार दिवस के दिन जल-जीवन-हरियाली एवं पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम सभी सरकारी कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण आम जनता के सहयोग से सम्पादित करेंगे। विशेष कार्यक्रम के तहत जिला का “लोगो बनाओ प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिला का लोगो बनाकर 21 मार्च 2021 को 12:00 बजे पूर्वाहन तक समाहरणालय बक्सर भवन में रखे बॉक्स में डाल सकते हैं अथवा logocompetition.buxar@gmail.com पर भेज सकते हैं। “फोटोग्राफी प्रतियोगिता” का भी आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी फोटोग्राफी को photographycompetition.buxar@gmail.com पर 21 मार्च 2021 के 12:00 बजे पूर्वाहन तक भेज सकते है। अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत पुस्तक दान महादान का कार्यक्रम 17 मार्च 2021 को नगर भवन बक्सर में आयोजित किया जाएगा।