
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। मृत सरकारी सेवक के आश्रित को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति के लिए स्व0 चुनमुन प्रसाद चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सिविल सर्जन कार्यालय के पुत्र कृष्णा प्रसाद का नाम समूह घ पद के लिए अनुशंसित किया गया। स्व0 श्याम किशोर सिंह पंचायत सचिव प्रखण्ड कार्यालय बक्सर के पुत्र श्री सुनील सिंह यादव का नाम समूह ग पद के लिए अनुशंसित किया गया। स्व0 इन्द्रदेव पासवान पंचायत सचिव प्रखण्ड कार्यालय बक्सर के पुत्र देशराज पासवान का नाम पंचायत सचिव पद के लिए अनुशंसित किया गया। स्वैच्छिक सेवानिवृति के उपरान्त उसके आश्रित को चौकीदार पद के लिए अनुशंसा के लिए श्री राजदेव यादव ग्राम-रूपसागर, थाना-नावानगर के पुत्र विरेन्द्र कुमार के नाम की अनुशंसा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, वरीय उपसमाहर्ता सह-स्थापना शाखा प्रभारी, वरीय उपसमाहर्ता-सह-सामान्य शाखा प्रभारी एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।