
राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिलाओं की आर्थित स्थिति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उन्हें 25000/- (पच्चीस हजार रूपये) एकमुश्त वितीय सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बक्सर जिले के सभी 11 प्रखण्ड कार्यालय में दिनांक 04.02.2021 से 08.02.2021 तक कैम्प लगाकर आवेदन एकत्रित किया जा रहा है। उक्त दिवस को कार्यालय अवधि में इच्छुक अभ्यर्थी जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बक्सर या अपने नजदीकी प्रखण्ड कार्यालय में आवेदन जमा कर सकता है।