Mon. Oct 19th, 2026

बक्सर। बिहार के बक्सर सदर से भाजपा विधायक आनंद मिश्रा के नगर परिषद प्रतिनिधि शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने कथित तौर पर 10 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया है। गुजरात के दाहोद जिले की साइबर क्राइम पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गुजरात के दाहोद जिले के साइबर थाने में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित प्राथमिकी संख्या 11821021260005 दर्ज की गई है। मामले में एक यूपीआई आईडी पर 20 हजार रुपये के लेनदेन और बंधन बैंक के एक खाते में 10 लाख रुपये की कथित साइबर धोखाधड़ी का उल्लेख है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित बैंक खाते और मोबाइल नंबर का संबंध बक्सर जिले के निवासी शैलेश मिश्रा से बताया जा रहा है। इस मामले में गुजरात के दाहोद जिले के झालोद निवासी 34 वर्षीय प्रीतम कुमार कांतुभाई सांग्डा का नाम भी सामने आया है। पुलिस मामले में दोनों के बीच कथित संबंधों और धोखाधड़ी में भूमिका की जांच कर रही है।

फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में फरार चल रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर में बसाव मठ के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई गई।

फिलहाल, इस मामले में शैलेश मिश्रा का पक्ष, उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर उनकी प्रतिक्रिया और मामले की आगे की कानूनी स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!