Mon. Apr 20th, 2026

जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 10 अगस्त 2023 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा।*

रोजगार शिविर में दिनांक 10 अगस्त 2023 को Rohit Hybrid Seed Private Limited के द्वारा भाग लिया जाएगा जिसमें नियोक्ता द्वारा उम्र सीमा का निर्धारण 21-30 वर्ष किया गया है। नियोक्ता द्वारा हाई स्कूल, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और इक्विवलेंट योग्यताधारी युवक एवं युवतियों की सेल्समैन के पद पर नियुक्ति की जाएगी।

नियोक्ता के द्वारा कुल 20 रिक्तियां दर्शाई गई है। नियोक्ता के द्वारा वेतन 15000.00 (Inclusive Of Tada) महीना दर्शाया गया है। कार्यस्थल बक्सर, भोजपुर, आरा, गया, सिवान, गोपालगंज और पटना है।

*जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 10 अगस्त 2023 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा एवं मैट्रिक के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर हैं एनसीएस पर निशुल्क निबंधन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!