
01 जून तक की अवधि तक के लिए लगाए गए लॉक डाउन को देखते हुए जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने बक्सर जिला अन्तर्गत पूर्व से चिन्हित स्थानों पर सामुदायिक किचन का संचालन जारी रखने का आदेश दिया है। सरकार द्वारा संचालित कोविड अस्पतालों, कोविड केयर सेंटरों तथा डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटरों पर मरीजों की देख-रेख में लगे अडेन्डेन्ट के खाने की व्यवस्था सामुदायिक किचेन के माध्यम से कराये जाने का आदेश भी दिया गया है। यदि कोई निजी अस्पताल चाहे तो वह स्वयं या किसी निजी व्यक्ति/संस्था के माध्यम से अपने अस्पताल के मरीजों के अडेन्डेट के लिए भी किचन की व्यवस्था कर सकता है। इसमें सरकारी सामुदायिक किचन के मापदंड की तरह साफ-सफाई, कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखना आवश्यक है। रोजगार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के अन्तर्गत तथा शहरी क्षेत्रों में शहरी रोजगार योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्य अनुमान्य होंगे। सभी राशन कार्ड धारकों से मई में राशन की प्राप्ति हेतु किसी राशि का भुगतान नहीं लिये जायेंगे। राशि का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।